अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण के लिए चलाई योजनाओं का अधिकारी समय पर लाभ पहुंचाना करें सुनिश्चित – उपायुक्त 

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 29 मार्च
उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने जिला कल्याण विभाग की प्रधानमंत्री के नए- 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक में विभिन्न विभागों के सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्यों ने भाग लिया।
उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला के समस्त स्कूलों में अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों की संख्या का आकलन कर सभी छात्रों पूर्व मैट्रिक छात्र योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्रदान करना सुनिश्चित करें। बैठक में विकास योजनाओं में अल्पसंख्यकों की भागीदारी और शिक्षा (उर्दू भाषा शामिल) व छात्रवृत्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने और अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में बुनियादी ढांचा विकास (जैसे पानी, बिजली, शिक्षा) पर जोर दिया गया।
इसके पश्चात उपायुक्त ने अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 व नियम 1995 के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति के अंतर्गत लंबित मामलों की समीक्षा की तथा सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण करने को निर्देश दिए।
उपायुक्त ने मैनुअल स्कैवेंजर अधिनियम के अंतर्गत गठित सतर्कता समिति, राष्ट्रीय न्यास अधिनियम के अंतर्गत गठित सतर्कता समिति तथा दिव्यांगता के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक की भी अध्यक्षता की। जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा ने बैठक का संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *