सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
चौहारघाटी की बरोट पंचायत दुर्गा माता के प्रांगण में रविवार को पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर झरवाड, बरोट व लपास बूथ के कार्यकर्ताओं की सयुंक्त रूप से आयोजित की गई एक महत्वपूर्ण बैठक संमपन हुई। इस बैठक की अध्यक्षता बरोट बूथ के अध्यक्ष बलवीर ठाकुर ने की। इस बैठक में विशेष रूप से शिरकत करने पहुंचे द्रंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक पूरण चंद ठाकुर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा के चुनावों में भाजपा फिर एक बार इतिहास दोहरा कर बड़ी जीत दर्ज करेगी ओर कांग्रेस पार्टी का सुपडा़ साफ कर देगी।
पूरण चंद ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के समय चौहार घाटी के साथ लगती छोटाभंगाल के मुल्थान में पधारे तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सार्वजनिक मंच से यहाँ पर आईटीआई केंद्र खोलने की घोषणा की थी मगर सता परिवर्तन होने के बाद इसे डीनोडिफाई कर दिया गया जो कि इन दोनों घाटियों के साथ मुख्यमंत्री द्वारा बिल्कुल अन्याय ही किया गया है। भाजपा देश ही नहीं बल्कि विश्वभर की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी उभरी हुई है और देश के मजबूत प्रधानमंत्री विश्व भर मैं लोकप्रिय है।
उन्होने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता होना उनके लिए गर्व की बात है। प्रदेश भाजपा हाईकमान ने चौहार घाटी के बथेरी-वार्ड से धमच्याण पंचायत के पूर्व प्रधान, पार्टी के कर्मठ और ईमानदार तथा जुझारू राजनीतिज्ञ रोशन लाल को जिला परिषद् का उम्मीदवार बनाया है। जिला परिषद् के उम्मीदवार के लिए तीन से चार नाम हाईकमान को पद्धर मंड़ल भाजपा ने भेजे थे। पूर्ण चंद ठाकुर ने सभी कार्यकताओं से आग्रह किया है कि सभी पंचायतो मैं भाजपा समर्थित प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी सदस्य, वार्ड सदस्य तथा जिला परिषद ही जीत कर आने चाहिए। सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह करतै हुए कि संगठन में को सर्वोपरि मानते हुए एक ही उम्मीदवार को एक पद का प्रत्याशी ही सहमति से उतारा जाए।
विधायक के साथ पधारे मंडलाध्यक्ष इन्द्र सिंह ठाकुर ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनावी टिप्स देकर जौश भरा एक पद पर एक ही उम्मीदवार को सर्व सहमति से प्रत्याशी बनाने की बात कही। इस मौके पर उनके साथ जिला परिषद के उम्मीदवार रोशन लाल, पद्धर भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ठाकुर, जिला ओबीसी मोर्चा के महामंत्री जयसिंह लगवाल, निवर्तमान चेयरमैन शिला देवी, बरोट शक्ति केन्द्र के अध्यक्ष प्रेम कुमा,एसी मोर्चा के उपाध्यक्ष रामदेव, महामंत्री दैशराज, झरवाड़ बूथ के अध्यक्ष सुरेश कुमार, कल्होग बूथ के अध्यक्ष राजकुमार, पूर्व जिला सचिव काहन चंद ठाकुर व रामदास मौजूद रहे।










