सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 19 मई
रंगमंच के क्षेत्र में हिमाचल की अग्रणी संस्था ऐक्टिव मोनाल कल्चरल ऐसोसिएशन कुल्लू ने अपनी बार्षिक बाल नाट्योत्सव कार्यशालाओं का इस वर्ष भी आसपास के सरकारी स्कूलों में बच्चों को अभिनय एवं नाट्य विधा की बारकियों से रूबरू करवाने तथा बच्चों के सर्वांगींण विकास के लिए आरम्भ किया है।
गौरतलब है कि संस्था पिछले 12 वर्षों से हर साल आसपास के स्कूलों में इस प्रकार की कार्यशालाएं आयोजित करती आ रही है और निःशुल्क आयोजित करती है। इस वर्ष कुल्लू के चार स्कूलों में ये कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। संस्था के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध रंगकर्मी केहर सिंह ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढालपुर में और राजकीय प्राथमिक पाठशाला गांधीनगर में वरिष्ठ रंगकर्मी मीनाक्षी जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुन्तर में संस्था के रंगकर्मी रेवत राम विक्की तथा संस्था के युवा रंगकर्मी परमानन्द पिंकू राजकीय वरिश्ठ माध्यमिक पाठषाला मौहल में कार्यषाला आयोजित कर रहे हैं।
संस्था के अध्यक्ष केहर सिंह ठाकुर का कहना है कि ये कार्यशालाएं 21 दिन तक चलेंगी और इनमें तरह तरह की थिएटर गेम्स, योगासनों, प्राणायामों, कविता पाठों, गीतों, आवाज़ के अभ्यासों तथा स्पीच प्रैक्टििसीज़ के माध्यम से बच्चों की ओवर ऑल पर्सनैलिटी डिवेलपमेंट के लिए काम किया जाएगा।
इस प्रौसैस में प्रतिभागी बच्चों द्वारा एक लघु नाटक भी विकसित किया जाएगा जिसका पहला मंचन विद्यालय प्रांगण में ही अन्य बच्चों एवं अध्यापकों के समक्ष किया जाएगा। प्रतिभागी बच्चों के एक्सपोजर के लिए संस्था द्वारा एक ‘बाल नाट्योत्सव’ का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें इन कार्यषालाओं से पनपे नाटकों को प्रस्तुत किया जाएगा।














