सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
शिक्षा खंड द्रंग प्रथम के अंतर्गत आने वाली केन्द्रीय प्राथमिक पाठशाला बरोट में कार्यरत बतौर मुख्याध्यापक महेंद्र सिंह अपने शिक्षा विभाग में 28 वर्ष की सेवाओं के बाद सेवानिवृत हो गए हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने वर्ष पहली ज्वाइनिंग 3 फरवरी 1998 में शिक्षा खंड द्रंग – 2 के अंतर्गत आने वाली राजकीय प्राथमिक पाठशाला छान टिक्कर में बतौर अध्यापक दी।
वहां से 6 दिस्मबर 2001 में तबादला हो जाने पर राजकीय केन्द्रीय प्राथमिक पाठशाला चौन्तड़ा में 27 अक्तूबर 2006 तक सेवाएं देने के बाद वहां से तबादला होने के चलते 1 अप्रेल 2011 तक राजकीय प्राथमिक पाठशाला तक चौंतड़ा प्रथम कार्यरत रहे।
उसके बाद तबादला होने के बाद शिक्षा खण्ड द्रंग -2 के तहत पड़ने वाली राजकीय प्राथमिक पाठशाला फरेहड़ में 1अप्रेल 2015 तक सेवा देने के बाद फिर से वर्ष 2018 में तबादला होने के चलते राजकीय प्राथमिक पाठाशाला चेलंग द्रंग- प्रथम में हुआ। वहां पर लगभग चार वर्ष सेवाएं देने के बाद 21 जनवरी 2022 को मुख्याध्यापक के पद पर पदोन्नत होकर राजकीय प्राथमिक पाठशाला दारट के लिए तबादला हुआ। वहीँ 21 फरवरी 2025 में केन्द्रीय मुख्याध्यापक के पद पर पदोन्नत होकर शिक्षा खंड द्रंग – प्रथम के अंतर्गत आने वाली राजकीय प्राथमिक पाठशाला बरोट में अक्पनी सेवाएं के 28 वर्ष पूर्ण करने पर 31 मई 2026 हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के चलते उनकी डयुटी लगने के कारण 17 मई को ही शिक्षक संघ द्रंग प्रथम जोगिन्द्र नगर द्वारा राजकीय केन्द्रीय प्राथमिक पाठशाला बरोट में प्रीतिभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा उनके द्वारा किए गए अध्यापन के श्रेष्ठ के लिए भी भूरी – भूरी प्रशंसा की तथा जिंदगी के शेष रहे उज्जवल भविष्य कामनाएं भी की।











