एनएचपीसी पार्बती जलविद्युत परियोजना चरण – ।। में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का किया आयोजन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

प्रताप अरनोट, नगवाई

एनएचपीसी पार्वती जलविद्युत परियोजना चरण – ।। में 16 से 31 मई 2026 तक आयोजित हो रहे स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत दिनांक 19 मई 2026 को रणजीत सिंह, परियोजना प्रमुख द्वारा नगवाई कार्यालय परिसर में सभी कार्मिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

इस कार्यक्रम में परियोजना के बरिष्ठ अधिकारीगण व कर्मचारीगण ने भाग लिया। इस पखवाड़ा के दौरान परिसर के साथ-साथ आसपास विद्यालयों में स्वच्छता सेमिनार, स्वच्छता पखवाड़े पर चित्रकला प्रतियोगिता, श्रमदान गतिविधि, सामूहिक वृक्षारोपण अभियान (एक पेड़ माँ के नाम), स्वच्छता रैली और नदी के किनारे सफाई कार्यकर्म का आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाकर इसे जनभागीदारी से जोड़ना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *