दुर्गम क्षेत्र छोटाभंगाल तथा जनजातीय क्षेत्र उदयपुर मेँ राजकीय महाविद्यालय बंद होने से लोगों मेँ भारी रोष ब्याप्त है। छोटा भंगाल के समस्त लोगों की मांग व बैजनाथ विधायक किशोरी लाल के अथक प्रयासों से तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने महाविद्यालय मुल्थान को वर्ष 2016 में स्थापित किया गया था।
महाविद्यालय मुल्थान मेँ शुरूआती वर्षों मेँ प्राचार्य व प्रधानाचार्य के भरे रहने के चलते छात्रों की संख्या 150 से अधिक थी परन्तु वर्ष 2024 के बाद महाविद्यालय में खाली पदों को न भरे जाने के चलते गत वर्ष से बच्चों ने क्षेत्र के बाहर महाविद्यालयों में मज़बूरन दाखिला लेना जरूरी समझा। जिससे बच्चों की संख्या कम हो गई औऱ सरकार ने इस महाविद्यालय को बंद कर दिया है, जिससे इस दुर्गम क्षेत्र मेँ पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य अंधकारमय होना तय है जिससे अभिभावकों मेँ भारी रपश ब्याप्त है। आ
वहीं









