कुल्लू मेँ दिव्यांगजनों तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को वितरण किए सहायक उपकरण 

Listen to this article
सुरभि न्यूज़

प्रताप अरनोट, कुल्लू

जिला रेडक्रॉस कुल्लू द्वारा संचालित आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र कुल्लू ने कम्पोजिट रिसोर्स सेंटर सुंदरनगर के सौजन्य से  दिव्यांगजनों तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को पुनर्वास करने के उद्देश्य से सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया।
सहायक आयुक्त जयबंती ठाकुर ने जानकारी  देते हुए बताया कि इस शिविर में (ADIPS) योजना के अंतर्गत 11 दिव्यांगजनों को 5 व्हील चेयर, 4 हियरिंग ऐड, 5 कमोड चेयर, 2 टीएलएम किट   तथा राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के 24 व्यक्तियों को 37 हियरिंग ऐड, 24 छड़ी, 24 नी ब्रेसिस, 24 सर्वाइकल कालर तथा 24 कमोड चेयर निशुल्क वितरित की गई।
उन्होंने बताया कि  जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, कुल्लू द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भारतीय तिब्बत सीमा बल, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शमशी, दिव्यांग पुनर्वास केंद्र  के 35 स्वयंसेवकों के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू दाखिल जरूरतमंद मरीजों जिन्हें चिकित्सा प्रक्रियाओं बीमारियों के उपचार में आपातकालीन हालात में रक्त उपलब्ध करना है तथा स्वैच्छिक रक्तदान बढ़ावा देना था। शिविर में स्वयंसेवकों द्वारा 32 यूनिट रक्तदान किया गया।
उन्होंने बताया कि  जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, समय समय पर इस प्रकार गतिविधियां आयोजित करती  रहती है तथा ज़रुरतमंदों, असमर्थ, बेसहारा लोगों को विभिन्न प्रकार से मदद करने का कार्य करती है। जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, के माध्यम से दिव्यांगजनों को कई  मुफ्त सुविधाएं दी जाती हैं ।
पात्र दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को व्हीलचेयर, बैसाखी, सुनने की मशीन (Hearing Aid), वॉकिंग स्टिक, कृत्रिम अंग और कैलीपर्स मुफ्त प्रदान किए जाते हैं। शारीरिक समस्याओं के लिए फिजियोथेरेपी और मानसिक तनाव या व्यवहार संबंधी समस्याओं के लिए मनोवैज्ञानिकों द्वारा मुफ्त काउंसलिंग दी जाती है।सोसायटी द्वारा समय-समय पर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजित किए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *