राजकीय महाविद्यालय कुकमसेरी को बंद किए जाने के विरोध मेँ प्रदेश मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुकमसेरी / उदयपुर

कुकमसेरी स्थित राजकीय महाविद्यालय को बंद किए जाने के प्रदेश सरकार के निर्णय के विरोध में उदयपुर त्रिलोकनाथ, किशोरी, मडग्राम तिन्दी संलग्रा शकौली चिमंरेट तिंगरेट जाहलमा थिरोट मूरिग पंचायतों के लोगों ने एसडीएम उदयपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को ज्ञापन भेजकर इस फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग की है।

लाहौल-स्पीति विकासशील मंच के मंडल अध्यक्ष बीर सिंह राजपूत जिला महामंत्री शमशेर सिहं शंगपा की अध्यक्षता में सौं गए ज्ञापन में दस पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, पंचायत चुनावों में विजयी सदस्यों तथा स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार से कुकमसेरी राजकीय महाविद्यालय को बंद करने संबंधी जारी अधिसूचना को रद्द करने का आग्रह किया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि कुकमसेरी महाविद्यालय जनजातीय क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने वाला एक महत्वपूर्ण संस्थान है।

कॉलेज को बंद करने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों का रुख करना पड़ेगा, जिससे आर्थिक और सामाजिक कठिनाइयां बढ़ेंगी।

जिला महामंत्री शमशेर सिहं शंगपा ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए कुकमसेरी कॉलेज की आवश्यकता और भी अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने प्रदेश सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कॉलेज बंद करने का फैसला वापस नहीं लिया तो क्षेत्र की जनता और युवा व्यापक जन आंदोलन छेड़ने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।

इस अवसर पर उदयपुर त्रिलोकीनाथ, किशोरी, मड़ग्रां और शकौली तिन्दी संलग्रा चिमंरेट तिंगरेट जाहलमा जुण्डा थिरोट पंचायतों के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में कुकमसेरी कॉलेज को यथावत संचालित रखने की मांग उठाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *