साहित्य : कल्याण कला मंच की मासिक कला कलम संगोष्ठी 13 जून को होगी आयोजित

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

चांदपुर /बिलासपुर, 07 जून

कल्याण कला मंच बिलासपुर की मासिक कला कलम संगोष्ठी शनिवार 13 जून को लोअर दनोह नजदीक स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में मंच के वरिष्ठ सदस्य रविंदर कुमार शर्मा के निवास पर आयोजित की जाएगी।

संगोष्ठी दो सत्रों में 11 से 02 बजे तक आयोजित होगी। विचार मंथन और कला कलम संगोष्ठी की अध्यक्षता मंच के निदेशक सुरेन्द्र मिन्हास करेंगे जबकि मंच संचालन सुशील पुंडीर परिंदा करेंगे।

कार्यक्रम में सुरेन्द्र सिंह द्वारा हाल ही में प्रकाशित पहाड़ी कविता संग्रह पुस्तक जनेत की समीक्षा दो सदस्यों द्वारा की जाएगी। द्वितीय सत्र में सभी उपस्थित महानुभाव अपनी अपनी नवीन रचना प्रस्तुत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *