जिला कुल्लू में आयोजित किया जाये पुस्तक मेला : अनुराग चन्द्र शर्मा

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 11 जून
उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में जिला सांस्कृतिक परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिषद की गतिविधियों, आय-व्यय तथा आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिला बताया गया कि सांस्कृतिक परिषद के खाते में 14 लाख 79 हजार रुपये की राशि उपलब्ध है। वहीं गत वर्ष विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्थाओं को विभिन्न आयोजनों के लिए परिषद की ओर से 2 लाख 33 हजार रुपये का अनुदान प्रदान किया गया।
बैठक के दौरान विभिन्न संस्थाओं द्वारा अनुदान प्राप्ति के लिए प्रस्तुत प्रस्तावों का अनुमोदन भी किया गया।
उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा ने कहा कि कुल्लू में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, नई दिल्ली के सहयोग से पुस्तक मेले के आयोजन के लिए परिषद एक विस्तृत प्रस्ताव एवं कार्ययोजना तैयार करे, ताकि जिले में पठन-पाठन की संस्कृति को और अधिक बढ़ावा मिल सके। उन्होंने परिषद की आय के स्रोत बढ़ाने के विभिन्न उपायों पर भी विचार-विमर्श किया।
बैठक की कार्यवाही का संचालन जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया ने किया।
बैठक में सहायक आयुक्त जयवंती ठाकुर, उपनिदेशक शिक्षा देशराज डोगरा, जिला खेलकूद अधिकारी कविता ठाकुर सहित परिषद के सदस्य डॉ. सूरत ठाकुर, डॉ. निरंजन देव शर्मा, दिनेश सेन, केहर सिंह, शिव राज शर्मा, हीरा लाल ठाकुर तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *