सूचना के आधार पर कसोल में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने किया आवश्यक निरीक्षण एवं कार्यवाही

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कसोल, कुल्लू

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा कुल्लू अनिल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनहित में सूचना प्रदेश सरकार के “नशा हटाओ” अभियान के संदर्भ में हमारे संज्ञान में यह सूचना आई थी कि कसोल क्षेत्र में कुछ खाद्य पदार्थों में मादक पदार्थ मिलाए जाने की आशंका है।

उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए आज खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में आवश्यक निरीक्षण एवं कार्यवाही की गई।

इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी खीम सिंह द्वारा कुछ खाद्य पदार्थों के नमूने सत्यापन एवं परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं। प्रयोगशाला रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी।

साथ ही, निरीक्षण के दौरान COTPA अधिनियम के अंतर्गत भी आवश्यक कार्यवाही की गई।

खाद्य सुरक्षा विभाग, कुल्लू जन स्वास्थ्य की सुरक्षा एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *