सुरभि न्यूज़
छविन्द्र शर्मा, aani
जिला कुल्लू के आनी उपमंडल के गांव चौकी, डाकघर खुन्न निवासी सिकंदर कुमार गोस्वामी की पुत्री जानवी गोस्वामी ने NEET-2026 परीक्षा में 580 अंक प्राप्त कर पहले ही प्रयास में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
जानवी की इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर स्थानीय लोगों, शिक्षकों तथा शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
जानवी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और नियमित मेहनत को दिया है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है।











