कुल्लू जिला के आनी में पी एम श्री पाठशाला का शालू गुप्ता ने संभाला प्रधानाचार्य का पद

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

छविन्द्र शर्मा, आनी

कुल्लू जिला के आनी में पी एम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में लम्बे समय से रिक्त चल रहे प्रधानाचार्य के पद पर शालू गुप्ता ने अपनी उपस्थिति दे दी है। पाठशाला पहुंचने पर उपप्रधानाचार्य नरेश ठाकुर तथा एस एम सी अध्यक्ष अशोक ठाकुर की अगुआई में विद्यालय स्टाफ ने उनका विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया। पी एम श्री आनी के सीबीएसई योजना के अंतर्गत चयनित होने के पश्चात पाठशाला में मेरिट आधारित प्रधानाचार्य की नियुक्ति होनी थी।

शालू गुप्ता मूल रूप से कुल्लू से संबंध रखती हैं तथा उनके पति पवन गुप्ता भी प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। पी श्री आनी से पूर्व गुप्ता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागीपुल में अपनी सेवाएं दे रहीं थी। इससे पूर्व प्रवक्ता गणित के रूप एक लम्बा शैक्षणिक अनुभव रहा है। उनकी नियुक्ति सीबीएसई पाठशालाओं में प्रधानाचार्य पद के लिए लिए गए टेस्ट के आधार पर हुईं है।

पी एम श्री आनी में उपस्थिति पर उन्होंने हर्ष व्यक्त किया तथा हिमाचल प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी सीबीएसई योजना के अनुरूप विद्यार्थियों को गुणात्मक तथा नवाचारी शिक्षा प्रदान करने पर विशेष बल देने का संकल्प दोहराया। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने प्रधानाचार्य नियुक्ति पर सरकार का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *