रंगमंच : वन्देमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर देश भर के युवा नाट्य निर्देशकों ने नाटकों के माध्यम से देशभक्ति का दिया सन्देश 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 17 जुलाई

केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वन्देमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देश भर के युवा नाट्य निर्देशकों के नाटकों के मंचन किया गया।

जिसके अन्तर्गत युवा निर्देशक रेवत राम के निर्देशन में नाट्यश्रेष्ठ संस्था भुंतर के कलाकारों ने कुल्लू के स्वतंत्रता सेनानी नाथू राम पर आधारित नाटक नाथू राम शेरदिलका सफल मंचन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर के मुक्ताकाशी मंच पर किया।

उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों के अभिनय की सराहना की और अपने क्षेत्र के एक ऐसे गुमनाम नायक को सामने लाने के लिए नाट्यश्रेष्ठ संस्था की सराहना की।

नाटक ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से दिखाया गया। नाटक में दिखाया गया कि कैसे कुल्लू क्षेत्र के उस साहसी वीर नाथू राम ने लाहौर में यूनियन जैक उतार कर तिरंगा फहराया था।

जिस कारण उसके साथी क्रांतिकारियों ने उसे “शेर दिल” के खिताब से नवाजा था। नाटक में यह भी दिखाया गया कि आजादी के बाद भी उन्होंने गुमनामी का ही जीवन जीया।

दर्शकों तक नाटक के माध्यम से संदेश दिया कि आजादी केवल इतिहास की किताबों में दर्ज बड़े नामों से ही नहीं बल्कि हजारों अंजान वीरों की कुर्बानी से मिली है। नाटक में 24 कलाकारों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *