सुरभि न्यूज़
नई दिल्ली : 25 अगस्त
देश में बेहतर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से फेम इंडिया-एशिया पोस्ट ने देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों (SP/SSP/DCP) की राष्ट्रीय सूची जारी की है।
इस सर्वेक्षण में सख्त पैमानो जैसे जनमित्र पुलिसिंग, संकट प्रबंधन, पारदर्शिता और जनता के फीडबैक के आधार पर अधिकारियों का चयन किया गया है।
देवभूमि हिमाचल प्रदेश के चार तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारियों ने इस प्रतिष्ठित सूची में जगह बनाई है।
गौरव सिंह (एसएसपी, शिमला)
बलबीर सिंह (एसपी, हमीरपुर)
इल्मा अफरोज (एसपी, नूरपुर)
शिवानी मेहला (एसपी, लाहौल एवं स्पीति)
इन अधिकारियों ने नशे के खिलाफ अभियान, संवेदनशील प्रशासन और बेहतर पुलिसिंग के जरिए अपनी खास पहचान बनाई है। फेम इंडिया के संपादक धीरज कुमार के अनुसार, आधिकारिक आंकड़ों, मीडिया रिपोर्ट, प्रशासनिक स्रोतों, विशेषज्ञों की राय और जनता के सीधे फीडबैक का विश्लेषण करके यह सूची तैयार की गई है।
मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंह ने बताया कि इस प्रक्रिया के अगले चरण में इन्हीं 100 कप्तानों में से टॉप-25 अधिकारियों की विशेष सूची जारी की जाएगी, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।











