दी राज्य सहकारी बैंक शाखा बरोट में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट (मंडी)

दी राज्य सहकारी बैंक शाखा बरोट के प्रांगण में शुक्रवार को एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों को बैंक से संबंधित विभिन्न योजनाओं और वित्तीय सेवाओं के प्रति जागरूक करना था। शिविर की अध्यक्षता बैंक शाखा प्रबंधक प्यार चंद ठाकुर द्वारा की गई। कार्यक्रम में सहकारी बैंक के अधिकारियों सहित क्षेत्र के ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर को संबोधित करते हुए प्रबंधक प्यार चंद ठाकुर ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

वहीं, बैंक अधिकारी संजय कुमार ने ग्रामीणों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण योजनाओं और सेवाओं के बारे में जागरूक करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण ऋण योजना, बचत को बढ़ावा देने से संबंधित विशेष योजना सपनों का संचय योजना, सामाजिक सुरक्षा और बीमा से जुड़ी जानकारी के लिए प्रधानमंत्री जन-धन योजना व सुरक्षा बीमा योजना तथा ऑनलाइन व डिजिटल माध्यमों से सुरक्षित लेनदेन करने के तरीके की जानकारी दी। शिविर के अंत में बैंक अधिकारियों ने लोगों के प्रश्नों के उत्तर दिए और उन्हें बैंक की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *