लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बिजली महादेव के अस्थायी शिविर में नवाया शीश

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 24 अक्तूबर
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान ढालपुर स्थित बिजली महादेव के अस्थायी शिविर में शीश नवाया तथा पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इससे पहले शुक्रवार को शाम को मंत्री ने भगवान रघुनाथ जी के अस्थायी शिविर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की थी। उन्होंने देवभूमि कुल्लू की समृद्ध देव संस्कृति, धार्मिक आस्था और सदियों पुरानी परंपराओं के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव हिमाचल प्रदेश की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। इस उत्सव के दौरान विभिन्न देवी-देवताओं का समागम कुल्लू की प्राचीन देव परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं को जीवंत स्वरूप प्रदान करता है। यहां देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक देव आस्था, लोक संस्कृति तथा पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनूठे संगम के साक्षी बनते हैं।
उन्होंने कहा कि कुल्लू दशहरा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक समरसता और जनआस्था का भी प्रतीक है। यह उत्सव पीढ़ियों से चली आ रही देव परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *