पूजा ठाकुर कुल्लू। मनाली विधानसभा कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए अभियान “मेरा बुथ मेरा अभिमान” के अन्तर्गत मनाली विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष हरिचंद शर्मा व कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा कंगती, बाशिंग, बबेली, बनदरोल में बैठक ली गई। मनाली विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रेस को दिए गए नोट में कहा की जोरों से चल रहे अभियान में अब कांग्रेस के साथ साथ सामान्य जनता भी खुले रूप में हिस्सा ले रही है। हरी चन्द शर्मा ने प्रेस के माध्यम से कहा की क्षेत्र के लोग अपनी समस्याओं को भी उनके समक्ष रख रहे हैं। उन्होंने कहा की की कराल गांव तक जितनी भी सम्पर्क सड़कें हैं सब के मोड बहुत तंग हैं जो की क्षेत्र में के लोगों की जान के लिए एक बड़ा खतरा बन गए हैं। सरकार इन सभी मोड़ को थोड़ा चौड़ा करवाएं। कंगती क्षेत्र भी सिंचाई सम्बंधित दुविधाओं से जुझ रहा है। यह बात अखरती है की जब यहां सिंचाई योजना चल रही है आस पास का इलाका जब सिंचाई योजना से जुड़ा है तो कंगती क्यों नहीं ? उन्होंने कहा रही बाशिंग की बात तो बाशिंग पंचायत पीने के पानी की समस्या से जुझ रही है यहां बोरिंग तो की गई है। परंतु उससे आगे काम है नहीं बढ़ रहा है। भाजपा के नेता हर काम को अपना तो बताते हैं। परन्तु काम कुछ करते नहीं, बैठक में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सचिव नवीन तंवर, मनाली अनुसूचित जनजाति संगठन के अध्यक्ष प्रेम लाल, अल्पसंख्यक संगठन से फतेह चन्द, तारा चन्द कौशिक सर्कल कमेटी अध्यक्ष, मण्डी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष राजीव जास्पा, कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष मनाली विधानसभा क्षेत्र धर्मू् वाष्टा, सोशल मीडिया से ही सुशील ठाकुर, कंगती बुथ अध्यक्ष दविन्द्र सिंह, जय चन्द कांग्रेस बाशिंग बुथ अध्यक्ष, बबेली बुथ कांग्रेस अध्यक्ष तिरलोक चन्द नेगी, गंगा राम पुर्व प्रधान, बन्दरोल बुथ कमेटी अध्यक्ष टहल सिंह, मीने राम, प्रेम चन्द, मनाली शहरी कांग्रेस से हरदीप सिंह प्रेम चन्द, गंगा राम, शेर सिंह, दुती चन्द, शेर सिंह, चन्दरपाल, टेक सिंह, मनोज कुमार, वीर सिंह, सीता देवी, बोध राज इत्यादि उपस्थित रहे।
2022-03-19