गुड़िया कांड की घटना को छोटी घटना बताने पर द्रंग भाजपा ने की कड़ी निंदा

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ बरोट

खुशी राम ठाकुर

प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्षा व मंडी ससंदीय क्षेत्र की सांसद रानी प्रतिभा सिंह द्वारा गत दिनों लाहुल स्पीति के दौरे के दौरान सार्वजनिक मंच के माध्यम से गुड़िया कांड की घटना को छोटी घटना बताने के ब्यान की द्रंग भाजपा ने कड़ी निंदा की है। द्रंग भाजपा के प्रेस सचिव राजू राम ठाकुर ने बताया कि गुड़िया कांड की घटना बहुत बड़ी जघन्य घटना है मगर उसके बावजूद भी रानी प्रतिभा सिंह द्वारा इस घटना को छोटी घटना कहना उनकी घटिया मानसिक सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि एक बुद्धिजीवी नारी होते हुए भी गुड़िया कांड की जघन्य घटना को छोटी घटना का कहना आमजन की समझ से परे हैं।  राजू राम ठाकुर ने कहा कि जयराम ठाकुर की लोकप्रियता को देख कांग्रेस की अध्यक्षा रानी प्रतिभा सिंह के इस ब्यान की द्रंग भाजपा कड़े शब्दों से निंदा करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *