सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
नए साल 2023 के आगमन व वर्ष 2022 की विदाई के लिए देर रात तक चौहार घाटी व छोटाभंगाल के लोगों ने बरोट में बाहरी स्थानों से आये पर्यटकों संग खूब जश्न मनाया। पर्यटकों ने ग्रुपों तथा परिवार सहित होटलों, ढावों, रेस्टरेंटों तथा केंपिग में बुकिंग कर तथा स्थानीय लोगों ने अपने–अपने घरों तथा बाहर खुले स्थानों में पार्टियां बनाकर नए साल 2023 का स्वागत किया तथा पुरानी साल 2022 को अलबिदा कहा। इस दौरान कई लोगों ने देर रात तक पटाखे फोड़कर खूब जश्न मनाया तथा खसकर युवा वर्ग में खासा जोश दिखाई दिया। लोगों ने रविवार के दिन एक दूसरों को नए साल की बधाइयां दी तथा गले मिले। इसके साथ–साथ रविवार को नए साल के दिन सुबह स्थानीय महिलाएं व पूरुष अपने-अपने कुल देवी- देवताओ के मंदिर में हलवा व मिठाई अर्पण कर पूजा अर्चना की। लोंगों ने नए साल देवी–देवताओं के समक्ष नए साल का स्वागत किया तथा देवी देवताओं से सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद लिया |
|