आनी के निथर में मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह का निथर में भव्य स्वागत 

Listen to this article
सुरभि न्यूज़ 
सी आर शर्मा, आनी
रविवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह निथर  में मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद एव्ं प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष  प्रतिभा सिंह का कांग्रेस ज़ोन निथर और ग्राम पंचायत देहरा की प्रधान सरोज बाला ने टोपी व शॉल पहनाकर भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा मोदी सरकार से पूरा भारत त्रस्त है। महंगाई व बेरोजगारी से जनता परेशान है। इसी के तहत सडकों पर उतरकर कांग्रेस पूरे हिमाचल में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है।
सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज के समय में सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे है। पूर्व समय में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जहाँ इसके दाम चार सौ रुपए  थे, वहीं आज केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल में इसके दाम बढ़कर बारह सौ पहुँच गए है जिससे प्रदेश की जनता पूरी तरह से त्रस्त है।
उन्होंने निथर की समस्याओं के बारे में कहा कि यहाँ की जो भी मांगें है उनको जल्द सिरे चढ़ा दिया जाएगा, फिर चाहे मल्टी आफिस भवन की बात हो या लंबित सड़कों के बजट की कमी। इसके लिए जल्द बजट का प्रावधान किया जाएगा।
सांसद ने कहा कि वे खासतौर पर आनी विधानसभा क्षेत्र के मुदों को सुनने आई हैं और लोकसभा के उपचुनाव के दौरान जो घोषणा महिला मंडलों को बीस बीस हज़ार रुपये देने की थी वो कई महिला मंडलों को मिल गए है बाकी को भी चरण बद्ध तरीके से मिल जाएंगे ।
इस अवसर पर आनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उपेन्द्रकांत मिश्रा ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़े कार्यक्रम के माध्यम से पूरे आनी विधानसभा क्षेत्र के मुदों को सांसद प्रतिभा सिंह सुन रही है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का और सात बार आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे ईश्वर दास का अतुलनीय योगदान रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *