सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बुधबार को आनी खंड की व्युन्गल पंचायत के कोटधार में बुधवार को एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें समाजसेवी घनश्याम शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। नाग देवता शगोगी ग्राम संगठन की प्रधान ममता वर्मा ने बताया कि इस महिला दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में 15 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का आगाज़ मुख्यातिथि समाजसेवी घनश्याम शर्मा ने किया।
ग्राम संगठन द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह चलोली, मशोग, गवालधार, लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह चौकी की महिलाओं ने लोकनृत्य, नाटी, समूहगान, एकलगान्न, भाषण, कवि ता से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
कुमारी श्वेता और शीतल ने सुंदर डांस करके सबका मन मोहा। भाषण में मीना प्रथम और प्रियंका सेकिंड रही। वहीं स्वयं सहायता समूह की कलाकारों ने पहाड़ी कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि घनश्याम शर्मा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका है और आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं हैं।
परिवार की अहम जिम्मेबारी के साथ साथ महिलाएं दुग्ध उत्पादन. स्वच्छता, पर्यावरण तथा अन्य सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर भाग ले रहीं। उन्होंने इस मौके पर महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी।
इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि संजीव शर्मा,सचिव संतोष कुमार,प्रधान ग्राम सुधार कमेटी ममता ठाकुर, प्रियंका शर्मा, वीना राठी, अनु, स्वीटी शर्मा, सरसा सहित स्वयं समूहों की सभी सदस्य उपस्थित थे। घनश्याम शर्मा ने विजेता व प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।