Listen to this article
सुरभि न्यूज़
सोलन
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के तहत धर्मपुर क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल में कपड़े बदल रही नर्स का वीडियो बनाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
नर्स की शिकायत कर पुलिस ने वीडियो बनाने वाले
डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है और उसका मोबाइल जब्त करके जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है।
डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है और उसका मोबाइल जब्त करके जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार एक अप्रैल को सोलन
जिला के धर्मपुर क्षेत्र में स्थित एक बड़े निजी अस्पताल में शाम की ड्यूटी पर लगभग 7.30 बजे अस्पताल पहुंची नर्स जब अपने चेंजिंग रूम में जाकर कपड़े बदलने लगी, तो उसी दौरान उसे चेंजिंग रूम के ऊपर खाली जगह से एक मोबाइल नजर आया।

जिससे उसे आभास हुआ कि उसका कपड़े बदलते हुए वीडियो बनाया जा रहा है। जैसे ही वह बाहर निकली तो वीडियो बनाने वाला व्यक्ति वहां से भाग निकला।
लेकिन नर्स ने मोबाइल फोन को पहचानते हुए पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।
इस संबंध में सोलन के एसपी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज करके उससे पूछताछ की जा रही है।