सुरभि न्यूज़ ब्यूरो
केलांग, 3अप्रैल
केंद्रीय विद्यालय केलांग के प्राचार्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला लाहौल स्पीति में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण दिनांक 27-03-2023 प्रातः 10:00 बजे से दिनांक 17- 04-2023 सायं 07:00 बजे तक किया जा सकेगा।
प्रवेश सम्बंधित विवरण वेबसाइट और Android मोबाइल ऐप दोनों के माध्यम से https://kvsonlineadmission.
शैक्षणिक सत्र 2023-24 में कक्षा 1 में ऑनलाइन प्रवेश के लिए आधिकारिक Android मोबाइल ऐप https://kvsonlineadmission.
कक्षा दो एवं दो से ऊपर की कक्षाओं में स्थान रिक्त होने पर ही प्रवेश के लिए पंजीकरण दिनांक 03-04-2023 प्रातः 08:00 बजे से दिनांक 12-04-2023 सायं 04:00 बजे तक (ऑफलाइन मोड) द्वारा किया जा सकेगा।
सभी कक्षाओं के लिए आयु की गणना 31-03-2023 से होगी। कक्षाओं में सीटों का आरक्षण के. वि.स. के प्रवेश दिशा-निर्देश के अनुसार किया जायेगा। (https://kvsangathan.









