सुरभि न्यूज ब्यूरो
कुल्लू
जिला कुल्लू बंजार उपमंडल के सिधवा में एक कार के खाई में गिर जाने से एक महिला की मौत गई और कार में सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। जिसे बंजार अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के मुंबई के रहने वाले जय सुरेश गांधी अपनी कार में महिला दोस्त वैभवी उपाध्याय के साथ बंजार जा रहे थे।
लेकिन सिधवां के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो कर सड़क से नीचे खाई में गिर गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को भी सूचित किया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला
गया और बंजार अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकोें ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि युवक का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
बंजार के डीएसपी शेर सिंह ने बताया कि दोनों बंजार घाटी घूमने आ रहे थे, तभी उनके साथ यह दुर्घटना हुई।
महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है और उसके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।