जिला कुल्लू के उपमंडल आनी के आज के समाचार

Listen to this article
सुरभि न्यूज़ 
सी आर शर्मा, आनी 
बिन गुरु कैसे  जलेगी शिक्षा की लौ, जमा दो स्कूल लढागी में रिक्त को लेकर एसएमसी ने दिया धरना
आनी:- आनी खंड के तहत राजकीय जमा दो विद्यालय लढागी में प्रवक्ताओं  के कई पद  खाली होने से यहाँ अध्ययनरत छात्रों की पढाई वाधित हो रही है। मगर सरकार व विभाग द्वारा इस बारे में कोई प्रभावी कदम न उठाए जाने से अभिभावकों में बेहद रोष है। अध्यापकों की मांग को लेकर बुधबार को स्कूल एसएमसी ने सरकार व शिक्षा विभाग के खिलाफ एक धरना प्रदर्शन किया जिसमें पंचायत  प्रतिनिधियों समेत इलाके की महिला मंडलों, युबक मंडलो, काली नाग कमेटी बुच्छैर, जन संघर्ष मंच बुच्छैर, किसान सभा  के जन संगठनों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।
विद्यालय प्रबंधन समिति  के अध्यक्ष देशराज ने कहा कि उन्होंने इस बारे में सरकार व सम्बन्धित विभाग को कई बार अवगत करवाया, मगर उन्होंने ग्रामीणों की इस मांग को गंम्भीरता से नहीं लिया, जिससे समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ऐसे में उन्होंने अब संघर्ष का रास्ता अपनाना पद रहा है। जन संघर्ष मंच के  संयोजक पदम प्रभाकर ने  कहा कि  यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है  कि  एक दुर्गम  क्षेत्र के  सरकारी स्कूल की मूलभूत  सुविधाओं की ओर सरकार का कोई ध्यान नहीं है।स्कूल में खाली पदों के बारे में पहले से बिभाग को मालुम है, मगर विभाग भी इसे गंभीरता से न लेकर बच्चों के भविष्य से खिलबाड कर रहा है। स्कूल में अध्यापकों सहित वर्ष 2014 से वरिष्ठ सहायक का पद भी खाली चला है। जिसके चलते स्कूल का विभागीय कार्य भी मजबूरन शिक्षकों को ही करना पड़ रहा है। जबकि स्कूल में मुलभूत समस्याओं का भी काफी अभाव है, जिसमें बच्चों के  बैठने के लिए न तो डैस्क है और न चारदिवारी और किचन शैड की सुबिधा। वहीं  विद्यालय में सूचना प्रौद्योगिकी प्रबक्ता तथा लिपिक के पद भी सृजित नहीं हैं। जबकि स्कूल में लाखों के कंम्पयूटर सालों से धूल फांक रहे हैं। कंम्पयूटर के होते हुए भी बच्चों को कंम्पयूटर शिक्षा से बंछित रहना पड़ रहा है।
सीता सावित्री स्वयं सहायता समूह रिवाड़ी ने पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम मनाया
आनी:- खंड की ग्राम पंचायत दलाश के साथ लगते गांव रिवाड़ी के सीता सावित्री स्वयं सहायता समूह की महिलाओं  ने विश्व पर्यवारण दिवस के उपलक्ष्य पर  स्वच्छता अभियान  कार्यक्रम चलाया।
इस कार्यक्रम में सीता सावित्री स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा बनिता शर्मा के निर्देशन में समूह की सचिव सवीता शर्मा और सदस्य नीमा शर्मा, भौगा शर्मा, गोदा शर्मा‌, सगीता शर्मा, सिलमा,  विज वाला, रजनीश कुमारी व समूह की सभी सदस्यों ने गांव में स्तिथ रास्ते  व प्राकृतिक जल स्रोतों की  साफ सफ़ाई की। इन महिलाओ ने जहां जहां गंदगी दिखाई दीं वहाँ वहाँ  सफाई की और कहा कि हर गांव में साफ सफाई रहना आवश्यक है।
आज़ादी के 76 साल बाद सड़क सुविधा से जुड़ा आनी का  कोट गाँव , बस का हुआ सफल ट्रायल
आनी:-आनी खंड के तहत बैहना पंचायत का कोट गाँव आज आजादी के 76 वर्षों बाद सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से जुड़ा है, जिससे ग्रामीण गदगद हो उठे हैं। बता दें कि कोट गांव के लोग सड़क सुबिधा के लिए वर्षों से संघर्ष कर रहे थे और स्थानीय आदर्श महिला मंडल कोट के प्रतिनिधिमण्डल ने समय समय पर अपनी इस प्रमुख मांग को मुख्यमंत्री, लोक निर्माण मंत्री, स्थानीय विधायक और स्थानीय नेताओं तथा विभाग के उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाया, जो काफी लम्बे अरसे बाद सिरे चढ़ी और हाल ही में सड़क के निर्माण कार्य में तेजी लाई गई।
जिसके फलस्वरूप गांववासियों का सपना साकार हुआ और गाँव सड़क सुविधा से जुड़ने पर ग्रामीण खुशी से गदगद हो उठे। लोगों का कहना हा कि स्थानीय आराध्य देवता लांकडा वीर महाराज और माँ भगवती के आशीर्वाद से समस्त गाँव वासियों की जदोजहत के परिणामस्वरुप  बुधवार को कोट गाँव की सड़क पर बस का सफल ट्रायल पूरा हो पाया है। आदर्श महिला मंडल कोट व स्थानीय लोगों ने सरकार व विभाग से इस सड़क को जल्द लोकार्पित कर, इस पर बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई है।
आनी के चौकी नारायण मंदिर  में कथाबाचक नित्य देव शास्त्री  ने बहाई भागवत कथा की ज्ञान गंगा
आनी:- आनी खंड की  बटाला पंचायत के गाँव चौकी स्थित देवता चौकी नारायण मंदिर में  मंदिर कमेटी व स्थानीय जनता के सहयोग से  लोक कल्याण के लिए आयोजित श्रीमदभागवत महापुराण कथा में व्यासपीठ पर विराजमान करसोग क्षेत्र के महान कथावाचक पं. नित्य देव शास्त्री द्वारा  भक्तों को श्रीमदभागवत कथा की महिमा का बखान किया जा रहा है, जिसको सुनकर भक्त निहाल हो रहे हैं।
इस आयोजन में बुधवार को समाज सेवी घनश्याम शर्मा ने मुख्यातिथि अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ लीला चन्द शर्मा, प्रधान कुंगश् राकेश ठाकुर, शिवराज शर्मा तथा श्यामा नन्द भी विशेष रूप से शामिल हुए।
उपायुक्त कुल्लू ने ब्रो जगातखाना में पार्किंग के लिए जारी किए नए निर्देश
आनी:-उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने एक आदेश जारी  किया है जिसमें उपमंडल  निरमण्ड के ब्रो, जगातखाना, चाटी तथा खरगा के लिए पार्किंग क्षेत्र घोषित किए गये हैं। ब्रो में पार्किंग निषेध क्षेत्र रन्दल जीरो पाईंट से क्रांति चौक तक सड़क के दोनों ओर क्रांति चौक से श्री सोसाईटी तक सड़क के हिल साईड पर खड़े करने की मनाही रहेगी। इन पार्किंग निषेध क्षेत्र में आपातकालीन वाहनों जैसे एम्बूलेंस, फायर टेन्डर ट्रैफिक पुलिस तथा मैजिस्ट्रेट वाहनों पर लागू नहीं होगा। पर्किंग क्षेत्र  क्रांति चौक से श्री सोसाईटी तक सड़क के वैली साईड केवल सफेद लाईन के बाहर होंगे,आदेशानुसार( नो व्हीकल मुवमैन्ट क्षेत्र) सोसाईटी चौक से श्री पुल तक केवल सुबह 8 से 8:30 तथा शाम 3:00 बजे से 3:30  बजे के बीच रहेगा।

उपरोक्त नो व्हीकल मुमेन्ट क्षेत्र आपातकालीन वाहनों जैसे एम्बूलेंस, फायर टेन्डर ट्रेफिक पुलिस तथा मेजिस्ट्रेट वाहनों पर लागू नहीं होगा
भारी वाहनों के लिए प्रतिबन्धित क्षेत्र क्रांति चौक से रन्दल जीरो पाईट तक स्कूल / पथ परिवहन निगम बसो/ एम्बूलेंस के अलावा सभी भारी वाहनों  की आवाजाही  प्रतिबन्धित रहेगी

परन्तु आपातकालीन वाहनों जैसे एम्बूलेंस, फायर टेन्डर ट्रेफिक पुलिस तथा मेजिस्ट्रेट  पर य़ह आदेश लागू नहीं होगा आदेश के अनुसार लोडिंग /अनलोडिंग क्षेत्र क्राँति चौक, ब्रौ सोसाईटी, सामुदायिक भवन  के पास, व पंचायत घर के समीप रंदल जीरो पॉइंट के पास चिन्हित किये गये हैं।

इसी प्रकार जगातखाना से बस स्टॉप जगातखाना सड़क के दोनों ओर बस स्टॉप जगातखाना पुलिस स्टेशन तक सड़क के दोनो ओर होंगे भी वाहनों के खड़े होने पर मनाही रहेगी। जगातखाना पुलिस स्टेशन से थाचवां तक बैली साईड, मे भी वाहन खड़े नहीं हो सकेंगे परंतु यह आदेश एम्बूलेंस, फायर टेन्डर, ट्रैफिक पुलिस तथा मैजिस्ट्रेट वाहनों पर लागू नहीं होगा।

आदेशानुसार पुलिस स्टेशन से थाचवा तक सड़क के हिल साईड, केवल सफेद लाईन के बाहर पार्किंग की जा सकती है। इसी प्रकार पुलिस स्टेशन के समीप जगातखाना में सोसाईटी के समीप, धाचवा में हैंड पम्प के साथ लोडिंग /अनलोडिंग क्षेत्र घोषित किए गए हैं।

चाटी मे चाटी पुल तक सड़क के दोनों ओर, पार्किंग निषेध क्षेत्र में वाहन खड़े करने पर मनाही रहेगी परंतु आपातकालीन वाहनों पर  यह आदेश लागू नहीं होगा। चाटी बाजार में सड़क के दोनो ओर केवल सफेद लाईन के बाहर पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े करने की अनुमती रहेगी। स्कूल के साथ, भूपेन्द्र की दुकान के साथ मोती राम की दुकान के साथ, अंकित हार्डवेयर की दुकान के साथ  के समीप सफेद लाइन के बाहर लोडिंग / अनलोडिंग की अनुमति रहेगी। खरगा मे बस स्टैण्ड खरगा से लाली हाउस तक सड़क के दोनो तरफ पार्किंग निषेध क्षेत्र घोषित किया गया हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *