सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 13 अगस्त
नगरपरिषद कर्मचारी संघ कुल्लू के चुनाव सत्यम कुमार की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से संपन्न हुए, जिसमें पूरी कार्यकारिणी को को निर्विरोध चुना गया।
बीते दिन हुए नगरपरिषद कर्मचारी संघ कुल्लू के चुनाव में अमर चंद द्वारा उनके पिछले कार्यकाल में संघ के किए कार्यों को देखते हुए दूसरी बार प्रधान पद की कमान सौंपी गई।
अमर चंद को दूसरी बार नगरपरिषद कर्मचारी संघ कुल्लू के प्रधान पद की कमान सौंपी। जबकि सोनू वरिष्ठ उप प्रधान, लता महिला उप प्रधान, आरती ठाकुर महासचिव, मोहर सिंह सह सचिव, रूप चंद वित्त सचिव, लच्छी राम वित् सह सचिव, रमेश संगठन सचिव, पप्पू उर्फ नंद लाल प्रेस सचिव, यशपाल मुख्य सलाहकार,जोगिन्द्र पॉल क़ानूनी सलाहकार, तुलसी राम ठाकुर वित्त सलाहकार व रामलाल सलाहकार चुना गया।
वहीं विवेक कुमार, खेम चन्द, राकेश कुमार, योगेश कुमार, रोशन लाल, रजनी व तेग सिंह को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया।











