आखिर कब होगा रायसन पुल का लोकार्पण-छविंद्र ठाकुर

Listen to this article
सुरभि न्यूज़ ब्यूरो
मनाली
सरकार की लेटलतीफी जनता पर भारी पड़ रही हैं ।सेव मनाली फ्रंट के संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता छवीन्द्र ठाकुर ने यहां जारी एक प्रेस बयान में कहा है कि मनाली विधानसभा क्षेत्र के रायसन में व्यास नदी पर भाजपा शासन में निर्मित आर सी सी पुल को जनता की सुविधा के लिए जनता को समर्पित नहीं किया जा रहा है। जिससे  लोगों को भारी दिक़तों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की लेटलतीफी जनता पर भारी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में नदी पार के वाहन लोग रायसन के पुराने झूला पुल से लाने को मजबूर हैं। छविंद्र ठाकुर ने कहा कि पुराना पुल भी जर्जर अवस्था में है और कभी भी यह ढह गिर सकता है। उन्होंने आरोप लगाया है कि विकास के लंबे चौड़े दावे करने वाली कांग्रेस सरकार भाजपा राज में व्यास नदी पर बने नेहरू कुंड के आर सी सी पुल को भी जनता को समर्पित करने में अनावश्यक विलम्ब कर रही है जिस से स्थानीय लोगों की भारी कठिनाई हो रही है। ठाकुर ने सरकार से मांग की है कि उपरोक्त पुलों को जल्द से जल्द जनता को समर्पित किए जाएं। कहा कि अगर इन पुलों को जल्द जनता को समर्पित नहीं किया गया तो आगामी सेब सीजन में घाटी के किसानों, बागवानों और सेब व्यापारियों को सेब की फसल नदी पार तक पहुंचाना कठिन हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *