सुरभि न्यूज़ ब्यूरो
कुल्लू 8 सितम्बर
मुख्य संसदीय सचिव वन, उर्जा, पर्यटन व परिवहन सुन्दर सिंह ठाकुर ने रतोचा से चतरानी सड़क पर लगभग दो करोड़ की लागत के तीन वेली ब्रिज का उद्घाटन किया। मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर ने शाट पञ्चायत के, धारा में रतोचा से चतरानी सड़क पर तीन वेली ब्रिज का उद्घाटन करने के पश्चात जनसभा को सम्बोधित किया।
गौरतलब है कि बरसात के मौसम में भारी वर्षा व भूस्खलन के कारण ये तीनों पुल बह गए थे जिसके कारण यहां आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हो गई थी। सड़क सुविधा से कट जाने के कारण यहां किसानों बागवानों की सेब सहित अन्य नकदी फसलों को बाजार पहुंचाना भी मुश्किल हो गया था।
सुन्दर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि दो करोड़ की लागत के इन पुलों के बन जाने से बागवानों की लाखों की फ़सलो का नुकसान होने से बच जायेगा।