वन माफिया ने काटा पेड़, एचटी लाइन पर गिरने से 17 घंटे बिजली गुल

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

खुशी राम ठाकुर, बरोट

जिला मंडी के चौहार घाटी में वीरवार देर रात को वन माफिया से जुड़े कुछ सरारती तत्व के लोंगो ने इमारती लकड़ी का एक पेड़ काट डाला जो वहां से गुजरी हुई बिजली की एच टी लाइन पर जा गिरा जिससे शुक्रवार लगभग डेढ़ बजे तक विद्युत विभाग के उपमंडल बरोट के फीडर के अंतर्गत आने वाले बरोट, लपास, खलैहल, मुल्थान, धरमान, कोठी कोहड़ तथा बड़ा ग्रां पंचायतों के लगभग चालीस गाँवों सहित बरोट, मुल्थान तथा दयोट बाज़ार की विद्युत आपर्ति लगभग लगभग सतरह घंटे तक बिल्कुल बंद रही।

जिस कारण लोगों को बिल्कुल अँधेरे में ही खाना बनाना तथा वीरवार को रातभर बिल्कुल अँधेरे में रहने के कारण भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

विद्युत विभाग के सूत्रों का कहना है कि गुराहला गाँव के समीप किसी शरारती तत्वों द्वारा वीरवार शाम को एक कैल का पेड़ काटने से विद्युत विभाग के बरोट फीडर की एचटीलाइन के ऊपर गिर जाने से विद्युत आपूर्ति ठप रही। जिसे विद्युत विभाग उपमंडल बरोट के कर्मचारियों द्वारा तार की मुरम्मत कर लगभग सतरह घंटे बाद विद्युत आपूर्ति को बहाल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *