सुरभि न्यूज़ ब्यूरो
खुशी राम ठाकुर, बरोट
विकसित भारत संकल्प यात्रा छोटा भंगाल घाटी की बड़ाग्रां, कोठी कोहड़, धरमाण पंचायत के बाद ग्राम पंचायत मुल्थान पहुंची। जिसका नेतृत्व नोडल अधिकारी संजय कुमार ने किया। इन दोनों पंचायतों में रथ यात्रा का रथ पहुँचने पर लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
इस रथ यात्रा के दौरान पंचायत प्रतिनीधियों, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा स्वास्थय कर्मचारियों तथा स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
नोडल अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि इस दौरान रथ यात्रा को देखने के लिए स्थानीय पंचायतों के लगभग एक सौ महिला तथा पुरूषों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि रथ यात्रा मे स्थापित किए गए चलचित्र के माध्यम से लोगों को केन्द्र से नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही विकासकारी व जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।
उन्होंने बताया कि आज यह रथ यात्रा लोआई पंचायत के साथ लगती स्वाड़ तथा पोलिंग में
पहुंचेगी। इस मौके पर लोआई पंचायत के प्रधान सुरिंद्र कुमार, उपप्रधान तिलक ठाकुर, तकनीकि सहायक वीर सिंह, बार्ड सदस्य कमला, भजी, मांगती देवी, रसाल सिंह, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता शीला, मंजुला, इन्द्रा, फूला तथा लता उपस्थित रहे।