कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र के महासचिव मदन ठाकुर को सौंपी छोटाभंगाल क्षेत्र प्रभारी की कमान

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र के महासचिव मदन ठाकुर को अब छोटाभंगाल घाटी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। मदन ठाकुर छोटाभंगाल घाटी की पोलिंग पंचायत के गाँव स्वाड़ से सम्बन्ध रखते हैं और वर्तमान में गाँव सहल में निवास कर रहे हैं जिसके चलते मदन ठाकुर की इस नियुक्ति के लिए छोटाभंगाल घाटी की समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल बना हुआ है।

मदन ठाकुर की इस नियुक्ति की लिए छोटा भंगाल घाटी की कोठी कोहड़ पंचायत के निवासी व बैजनाथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष सीता राम ठाकुर, छोटा भंगाल घाटी के काग्रेस अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ गुड्डू, बीडीसी सदस्य कविता ठाकुर, छोटाभंगाल महिला कांग्रेस की अध्यक्षा व पूर्व बीडीसी सदस्य शांता ठाकुर, छोटाभंगाल के युकां अध्यक्ष सुदर्शन कुमार, कोठी कोहड़ पंचायत के उपप्रधान रणजीत सिंह, बड़ाग्रां कांग्रेस बूथ अध्यक्ष प्राकम चंद, लोआई पंचायत के प्रधान सुरिन्द्र कुमार, पोलिंग पंचायत के उपप्रधान छांगा राम, स्वाड़ पंचायत के उपप्रधान सुनील कुमार सहित बंगलू राम, सुनील दत्त, राजीव कुमार, मोहर सिंह, यशपाल सिंह, मेहर सिंह, राम लाल, अशोक कुमार तथा धर्म चंद ने उन्हें बधाई दी है।

इन्होंने मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू, प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, बैजनाथ के विधायक व मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल, बैजनाथ कांग्रेस के अध्यक्ष वीरेंद्र जम्बाल, अनुसूचित जाति के अध्यक्ष रविन्द्र विटटू का आभार जताया है।

मदन ठाकुर का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस हाई कमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वे उसे पूरी इच्छा, लग्न तथा पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *