सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
द्रंग विधान सभा क्षेत्र की चौहार घाटी की तरस्वाण पंचायत से संबंध रखने वाले राजू राम ठाकुर को जिला भाजपा किसान मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाकर उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
युवा नेता राजू राम ठाकुर ने अपनी इस ताजपोशी के लिए नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डाक्टर राजीव विंदल, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष संजीव देष्टा, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दलीप कुम्मार, जिला भाजपा के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा तथा द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर आभार व्यक्त किया है।
राजू राम ठाकुर इससे पूर्व कई पदों का दायित्व बखूबी निभाकर भाजपा के संगठन को मजबूत करते आए हैं। राजू राम ठाकुर वर्ष 2003 से 2006 तक द्रंग भाजपा के महामन्त्री रहे। वर्ष 2006 से 2009 तक द्रंग भाजपा में वरिष्ठ उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद पार्टी को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने में लगे रहे। वर्ष 2014 से 2017 तक प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा में सदस्य के रूप में नियुक्त होकर किसान मोर्चा को मजबूत करने का कार्य निष्ठा पूर्वक निभाया। वर्ष 2018 से 2021 तक द्रंग भाजपा के प्रैस सचिव की जिम्मेदारी को भी बखूबी निभाकर सराहनीय भूमिका निभाई।
संगठन की सही सोच, उमदा अनुभव तथा युवा होने के साथ-साथ राजू राम ठाकुर बेहद तेजतर्रार है।इसी के चलते संगठन का भी सही अनुभव होने के चलते राजू राम ठाकुर को जिला भाजपा किसान मोर्चा का उपाध्यक्ष मनोनित किया गया है।
अपनी इस ताजपोशी पर राजू राम ठाकुर ने कहा कि पार्टी आला दायित्व कमान ने जो दायित्व उन्हें सौंपा है वह इस को पूरी इमानदारी व निष्ठापूर्वक बखूबी निभाने की पूरी–पूरी कोशिश करेंगे और भाजपा किसान मोर्चा को और भी मजबूत बनाने के लिए एक जुटता के साथ कार्य करेंगे।