छोटा भंगाल क्षेत्र के स्कूलों में अध्यापकों के चल रहे खाली पदों से बच्चों का भविष्य धूमिल

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

भारतीय जनता पार्टी बैजनाथ क्षेत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार शिक्षा को सुदृढ़ करने तथा दुर्गम क्षेत्रों में समग्र विकास करवाने का हर सार्वजनिक मंचों में राग तो अलापती चली आ रही है मगर धरातल में उनका यह राग – राग ही रह जाता है। जिसका ज्वलंत उदहारण बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला छोटाभंगाल क्षेत्र में देखने को मिल रहा है।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि छोटा भंगाल क्षेत्र में लगभग सभी राजकीय प्राथमिक पाठशाला, माध्यमिक पाठशालाओं तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं सहित महाविद्यालय मुल्थान में प्राचार्य, प्रोफेसरों, प्रवक्ताओं, अध्यापकों तथा चतुर्थ कर्मचारियों के पद खाली चले हुए है। इस क्षेत्र में लगभग सभी राजकीय प्राथमिक पाठशालाएं काफी लंबे समय से मात्र एक – एक अध्यापक के सहारे ही चली हुई है।वहीँ महाविद्यालय मुल्थान में प्राचार्य का पद खाली चला हुआ है जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी कोहड़ में विभिन्न पद खाली चले हुए हैं।

बैजनाथ भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय ठाकुर ने बताया कि कोठी कोहड़ पाठशाला में गणित, हिंदी, अर्थशास्त्र, आई पी तथा चतुर्थ कर्मचारियों के पद खाली चले हुए है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व गणित के प्रवक्ता का तबादला हो जाने से तथा हिंदी और अर्थशास्त्र के प्रवक्ता का लगभग डेढ़ वर्ष से खाली पद चला हुआ है। वहीँ जब से यह पाठशाला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्थापित हुई है तभी से आई पी का पद आजतक भरा ही नहीं गया है जबकि चार चतुर्थ कर्मचारियों की जगह मात्र एक चतुर्थ कर्मचारी काम कर रहा है।

इसके साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुल्थान में पीईटी तथा डीपीई का पद महाविविद्यालय मुल्थान में प्राचार्य तथा घाटी के लगभग सभी प्राथमिक पाठशालाओं मे जेबीटी के पद खाली चले हुए हैं।

उन्होंने कहाकि दूसरे सरकारी संस्थानों की बात की जाए तो यहाँ पर स्थित तहसील कार्यलय में गत माह तहसीलदार का तवादला हो जाने से तहसीलदार का पद सहित अन्य पद, वन विभाग की दयोट बीट के वीओ का पद, लोहारडी के पशु चिकित्सालय में डाक्टर का पद, वेटनरी डिस्पेंसरियों में फार्मासिस्टों के पद खाली चले हुए हैं।

संजय ठाकुर ने बताया कि पाठशालायों में विभिन्न पद खाली चलने से शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों का भविषय अंधकारमय लग राग है। वहीँ दूसरी ओर अन्य सभी सरकारी संस्थानों में विभिन्न पद खाली चलने के कारण क्षेत्र वासियों को अपना कार्य करवाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

संजय ठाकुर सहित घाटी के समस्त लोगों ने बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल से मांग की है कि क्षेत्र में स्थित सभी सरकारी संस्थानों में खाली पड़े विभिन्न पदों को तुरंत भरा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *