छोटा भंगाल में स्कूलों व सरकारी संस्थानों में  खाली पद भाजपा कार्यकाल से ही चले हुए जिन्हे भर रही है कांग्रेस सरकार – सीता राम

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

छोटा भंगाल के कोठी कोहड़ पंचायत के निवासी व बैजनाथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष सीता राम ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रदेश सरकार प्रदेश में समग्र विकास करवाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रही है। छोटाभंगाल की बात की जाए तो मुख्यमंत्री की बदौलत व बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल के अथक प्रयासों से छोटाभंगाल में  विकास कार्य को गति मिल रही है। बीड़ – बड़ा ग्रां सड़क मार्ग का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चला हुआ है। जिसका कार्य बहुत जल्द ही पूर्ण होकर इस सड़क मार्ग में बस सुविधा को चालू कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार ने इस घाटी के लिए कुछ नहीं किया है इस घाटी में आजतक जितना भी विकास हुआ है उन सभी विकास कार्यों में मात्र कांग्रेस का नाम ही अंकित है जिसे इस घाटी की जनता भलीभांति जानती है।|

सीता राम ठाकुर ने कहा कि बैजनाथ के भाजपा उपाध्यक्ष के गत दिन मीडिया के माध्यम से दिए गए ब्यान को हास्यप्रद बताया है कि घाटी में स्थित प्राथमिक पाठशालाओं से वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं सहित महाविद्यालय मुल्थान तथा अन्य सभी विभागों में विभिन्न पद खाली चले हुए।

सीता राम ठाकुर ने पलटवार करते हुए की घाटी में  इन सभी स्कूलों व सरकारी संस्थानों में जो पद खाली चले हुए वे सभी पद कांग्रेस के एक वर्ष के कार्यकाल में रिक्त नहीं हुए हैं। कहा कि यह सभी खाली पद पूर्व भाजपा कार्यकाल के दौरान से ही रिक्त चले हुए है, जिनको विधायक किशोरी लाल के अथक प्रयासों से नियमानुसार से भरा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पूर्व की जय राम सरकार पांच वर्ष तक इन सरकारी संस्थानों में खाली पदों को नहीं  भर पाई। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में रात दिन का अंतर होता है।

सीता राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यामंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आदेशानुसार इस वर्ष 31 मार्च से पहले ही वन, पुलिस तथा जलशक्ति विभाग आदि विभागों में 20 हज़ार भर्तियाँ की जाएगी।

उन्होंने कहा कि महाविद्यालय मुल्थान में पूर्व की भाजपा सरकार के दौरान प्राचार्य सहित प्रोफेसरों के विभिन्न पद खाली चल रहे थे उन पदों को भाजपा पांच वर्ष तक नहीं भर पाई मगर कांग्रेस की सरकार आते ही विधायक किशोरी लाल ने महाविद्यालय मुल्थान में खाली चल रहे लगभग 90 प्रतिशत विभिन्न पदों को मात्र एक वर्ष के भीतर ही भर दिया है।

सीता राम ठाकुर ने कहा की कहा कि कांग्रेस जो भी वादा करती है उन्हें निभाने में भी पूरी तरह तत्पर रहेती है। बैजनाथ की जनता अब कभी भी भाजपा के झांसे में आने वाली नहीं है। उन्होंने दावा किया है कि आने वाले लोक सभा चुनाव में प्रदेश की चारों सीटों में मात्र कांग्रेस प्रत्यासी ही अपना परचम लहराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *