चौहार घाटी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोट में विभिन्न पद खाली चलने से बच्चों का भविष्य अंधकारमय

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

चौहार घाटी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोट में अंग्रेजी प्रवक्ता के दो पद स्वीकृत हुए थे मगर अब सरकार द्वारा अंग्रेजी प्रवक्ता के एक पद को खत्म कर दिया गया है। जिस कारण दूसरे अंग्रेजी प्रवक्ता को मजबूरन अन्य पाठशाला में स्थानांतर कर दिया गया। लगभग एक वर्ष से यहाँ पर अंग्रेजी का मात्र एक ही प्रवक्ता बच्चों को शिक्षा दे रहा है।

प्रधानाचार्य राजकुमार ठाकुर ने बताया कि यह पाठशाला चौहार घाटी तथा छोटाभंगाल के केन्द्र स्थल बरोट में होने से इस पाठशाला में वर्तमान में जमा एक में 85 जमा और जमा दो में 70 बच्चे अंग्रेजी विषय की पढ़ाई कर रहे हैं। गौरतलव है कि दोनों दुर्गम क्षेत्र से बच्चे अपने घरों से डेढ़ से दो घंटे का पैदल रास्ता तय कर पाठशाला में शिक्षा ग्रहण करने पहुंचते हैं। यहाँ पर बच्चों की संख्या अधिक होने के कारण एक प्रवक्ता बच्चों को अंग्रेजी की शिक्षा देंने में पूर्ण समय नहीं दे पा रहा है।

अंग्रेजी के एक पद को खत्म करने पर स्कूल प्रबंधन कमेटी की अध्यक्षा सोमा देवी तथा कमेटी के समस्त सदस्य तथा बच्चों के समस्त अविभावकों ने कड़ा विरोध किया है। प्रधानाचार्य राजकुमार ठाकुर ने बताया कि इसके साथ इस पाठशाला में गत दो माह से प्रवक्ता जीव विज्ञान, गणित तथा एक वर्ष से वाणिज्य प्रवक्ता का पद खाली चला हुआ है, जिस कारण जीव विज्ञान, गणित और वाणिज्य की पढ़ाई करने वाले बच्चों की पढ़ाई में प्रतिकूल असर पड़ रहा है। यही नहीं इस पाठशाला में कार्यालय अधिक्षक, सीनियर एसिस्टेंट तथा एक पद सेवादार का पद भी खाली चला हुआ है। प्रधानाचार्य राजकुमार ठाकुर ने बताया कि इन खाली चल रहे विभिन्न पदों को भरने के लिए उन्होंने तथा स्कूल प्रबंधन कमेटी ने कई बार शिक्षा विभाग के उच्चधिकारियों को प्रस्ताव भी प्रेषित किए जा चुके हैं मगर अभी तक समस्या का कोई भी हल नहीं हो पाया है। स्कूल प्रबंधन कमेटी की अध्यक्षा सोमा देवी तथा बच्चों के अविभावकों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा विभाग के उचाधिकारियों तथा द्रंग क्षेत्र के विधायक से मांग की है कि अंग्रेजी प्रवक्ता के एक पद को खत्म न किया जाए तथा इस पाठशाला में खाली पड़े विभिन्न पदों को तुरंत भरा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *