सुरभि न्यूज़
विशाल, कांगड़ा
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ब्रजेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में मकर संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया गया। माता की पवित्र पिंडी को लगभग 21 क्विंटल देसी घी से तैयार मक्खन का लेप और मेबो से सजाया गया और साथ में ही क्षेत्रपाल भगवान को भी मक्खन का लेप और मेबो से सजाया गया। सुबह से ही मंदिर में माता के अलौकिक सिंगर को देखने के लिए बाहरी राज्य से तथा स्थानीय लोगों ने माता के दर्शन किए। मंदिर को पूरी तरह से रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया। मंदिर अधिकारी नीलम कुमारी ने बताया कि माता की पिंडी पर मक्खन का लेप 7 दिन तक चढ़ा रहेगा। 20 जनवरी को सुबह 5:00 बजे लेप उतारने का कार्य शुरू होगा। इसके पश्चात प्रसाद के रूप में अन्य राज्य से आए श्रद्धालुओं को तथा स्थानीय लोगों को यह मक्खन प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को बांटा जाएगा। उन्होंने बताया कि लगभग 20 क्विंटल देसी घी श्रद्धालुओं द्वारा माता के मंदिर में अर्पण किया गया था जिसको बाद में पुजारी वर्ग द्वारा मक्खन के रूप में तब्दील कर माता की पिंडी पर चढ़ाया गया। मंदिर अधिकारी नीलम कुमारी ने बताया की 20 जनवरी को सुबह 5:00 बजे लेप उतारने का कार्य शुरू होगा इसके पश्चात प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं में बांटा जाएगा।










