सुरभि न्यूज़ ब्युरो
कुल्लू, 23 जनवरी
भारत सरकार की राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड द्वारा 10000 कृषक उत्पादक संघ एफपीओ की पांचवी समीक्षा बैठक आज यहां उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कुल्लू जिला के लिए सीबीओ कम्युनिटी बेस्ड बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन अरावली सिरमौर तथा डिमोर्ड रामपुर को कृषक उत्पादक संघ से जुड़े कृषक सदस्यों के लिए कुल्लू जिला में ही प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।









