केलंग में राजस्व, उद्यान एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्यूरो
केलंग 26 जनवरी

जिला स्तरीय 75वां गणतन्त्र दिवस आज जिला मुख्यालय केलंग के पुलिस मैदान में बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस राष्ट्रीय दिवस की अध्यक्षता करते हुए जगत सिंह नेगी माननीय राजस्व,उद्यान एवं जनजातीय विकास मंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस, होम गार्ड केन्द्रीय विद्यालय केलंग और वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला केलंग तथा वन विभाग की टुकडियों द्वारा प्रस्तुत परेड की निरीक्षण तथा सलामी ली। इस अवसर पर मंत्री ने उन स्वाधीनता सेनानियों को नमन की जिन्होंने देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति दी।

मंत्री ने कहा कि संविधान निर्माताओं ने देश के सभी नागरिकों को एक ऐसा संविधान दिया है जिसमें नागरिकों के मौलिक अधिकारों का विशेश ध्यान रखा है साथ में समाज के सभी वर्गा को बिना किसी भेदभाव के विकास और उत्थान के समान अवसर प्रदान किए है।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिला लाहौल स्पीति में बाढ़ राहत के अंतर्गत एसडीआरएफ व एनडीआरएफ में कुल 22 करोड़ 30 लाख रूपये की राहत राशि स्वीकृत हुई है जिसमें से 19 करोड़ 05 लाख रूपये प्रभावितों को वितरित किये जा चुके हैं।

लाहौल मण्डल में एफआरए के अंतर्गत आज 08 एफआरए मामलों को स्वीकृति मिलने के उपरान्त प्रमाण-पत्र जारी किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनजातीय उप योजना के अन्तर्गत चालू वित्त वर्ष के दौरान विकास गतिविधियों के लिए 56 करोड़ रूपये 21 लाख रूपये लाहौल मंडल तथा 48 करोड़ 22 लाख रूपये का बजट स्पीति उपमंडल के लिए प्रावधान रखा गया।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त केन्द्रीय विशेष सहायता योजना के अन्तर्गत139.900 लाख रूपये खर्च कर बागवानों को लाभान्वित किया गया।उन्होंने बताया कि बागवानी विकास योजना के तहत जिलें में 10 लाख रूपये व्यय कर 24 पावर ट्रिलर तथा 71 पावर स्प्रैयर बागवानी को उपलब्ध करवाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *