चौहार घाटी के बरोट में मनाया 75वां गणतंत्र दिवस

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

आज 26 जनवरी को 75 वें गणतंत्र दिवस अवसर पर जहां प्रदेश के कोने-कोने में सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय झण्डे को फहराकर सलामी दी गई वहीँ छोटाभंगाल तथा चौहार घाटी में भी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में गणतन्त्र दिवस पर राष्ट्रीय झण्डे को फहराया गया।

चौहार घाटी के बरोट में पंजाब राज्य बिजली बोर्ड के शानन विद्युत परियोजना के कर्मचारियों द्वारा सिक्योरिटी प्रभारी पूर्व सूबेदार बलबीर ठाकुर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस मौके पर बरोट में कार्यरत सभी सिक्योरिटी गार्डों सहित परियोजना में कार्यरत अन्य कर्मचारियों ने राष्ट्रीय गान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

वहीँ चौहार घाटी के बरोट पंचायत में भी गणतंत्र के शुभ अवसर पर प्रधान डाक्टर रमेश ठाकुर तथा खलैहल पंचायत के प्रधान भागमल द्वारा राष्ट्रीय झंडे को फहराया गया। इस दौरान सभी बार्डों के सदस्यों व उपस्थित लोगों ने सलामी दी। उसके बाद पंचायत की ओर से उपस्थित सभी लोगों को प्रसाद बांटा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *