सुरभि न्यूज़ ब्यूरो
खुशी राम ठाकुर, बरोट
प्रदेश किसान मोर्चा के महामंत्री अखिलेश कपूर को मंडी लोकसभा चुनाव का प्रभारी, प्रदेश सचिव भागीरथ धरवाल को संगठनात्मक जिला सुन्दर नगर, प्रदेश प्रवक्ता वेद ठाकुर को संगठनात्मक जिला मंडी का प्रभारी बनाकर भाजपा हाई कमान ने भाजपा किसान मोर्चा को सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी है। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दलीप कुमार ने राजनीतिज्ञ महानुभावों की नियुक्ति के लिए किसान मोर्चा जिला मंडी की सभी कार्यकारिणी, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डाक्टर राजीव विंदल, पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर तथा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष संजीव देष्टा का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि इन सबके मार्ग दर्शन में आगामी लोक सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला मंडी लोकसभा सीट भारी मतों से जीत प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करके नरेंद्र मोदी को फिर एक बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएगी।









