प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में विकास ने पकड़ी है गति-सीता राम ठाकुर

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

बरोट में मीडिया को संबोधित करते हुए बैजनाथ कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीता राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार का लगभग एक वर्ष का कार्यकाल बेहद सराहनीय रहा है। समूचे प्रदेश में विकास कार्यों की जो गति पूर्व की भाजपा सरकार के समय थम गई थी, अब प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व से समूचे प्रदेश में विकास ने तेज गति पकड़ी है।

सीता राम ठाकुर ने कहा कि सरकार द्वारा सरकार गाँव के द्वार कार्यक्रम शुरू करने पर प्रदेश भर की जनता आभार जता रही है। उन्होंने कहा की सरकार का यह महत्वाकांक्षी कार्यक्रम हर जगह में पूरी तरह सफल हो रहा है। प्रदेश सरकार ने बेरोजगारों के लिए रोज़गार के दरवाज़े खोले हैं वहीँ सुखाश्रय योजना के लिए भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की आम जनता सराहना कर रही है।

सीता राम ठाकुर ने कहा कि बैजनाथ क्षेत्र के विधायक व मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल के अथक प्रयासों से तथा मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की बदौलत बैजनाथ क्षेत्र सहित छोटाभंगाल घाटी में विकास कार्य तेज़ी से हो रहे हैं वहीँ लगभग पांच वर्ष से लटका हुआ बीड़-बड़ाग्राां सड़क मार्ग का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चला हुआ है। इस सड़क मार्ग में बहुत जल्द टायरिंग का कार्य शुरू कर बस सुविधा भी सुचारू कर दी जाएगी।

प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में विकास ने पकड़ी है गति-सीता राम ठाकुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *