लोकसभा चुनाव में भाजपा ही करेगी जीत हासिल, नरेंद्र मोदी ही होंगे अगले प्रधानमंत्री-काहन चंद

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

जहां देश व प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलो गाँव की ओर अभियान चलाया जा रहा है वहीँ द्रंग क्षेत्र में भी द्रंग मंडल भाजपा द्वारा भी यह अभियान द्र्रंग मंडल के तहत पड़ने वाले लगभग 125 बूथों में पूरे जोरदार ढंग से चलाया गया।

द्रंग भाजपा के उपाध्यक्ष काहन चंद ने बताया कि चार फरवरी से चलाया गया यह अभियान 11 फरवरी को समाप्त हो गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक दूसरे के बूथों में 24 घंटे का प्रवास किया गया और हर बूथ में 12 किसान प्रहरी की नियुक्ति भी गई है।

काहन चंद ने बताया कि इस दौरान द्रंग भाजपा के कार्यकर्ता हर बूथ में जाकर स्थानीय महिला मंडल, युवक मंडल तथा बूथ के समस्त लोगों से रूबरू हुए तथा इसी चलते घर–घर जाकर लोकसभा चुनाव के लिए भारी से भारी समर्थन भी मांग की गईं।

काहन चंद ने बताया कि इस दौरान केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कई जनकल्याणकारी नीतियों तथा प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कार्यक्रमों के प्रति कागृक किया गया।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के चलाने से इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार ही अपना परचम लहरांगे तथा एक फिर से केन्द्र में प्रधानमन्त्री की कुर्सी में नरेंद्र मोदी ही विराजमान होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *