सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
चौहार घाटी के रूलिंग तथा बड़ी झरवाड़ गाँव में गत दिन एक ही दिन में हुए बड़े अग्निकांड ने लोगों को खौफज़दा सा कर दिया है। वीरवार की सुबह लगभग चार बजे रूलिंग गाँव के नाग सिंह के घर में अचानक लगी आग ने घर को भस्म कर उन्हें आसमान तले रहने को मजबूर कर दिया है, वहीँ वीरवार को ही शाम लगभग चार बजे बड़ी झरवाड़ गाँव में अचानक लगी आग ने वेदप्रकाश को भी बेघर कर दिया। वीरवार को एक ही दिन में सुबह चार बजे व
दोपहर बाद चार बजे हुए भयंकर आग्निकांड ने क्षेत्रवासियों के मन में कई प्रकार के प्रश्न खड़े कर दिए हैं।
रूलिंग गाँव व बड़ी झरवाड़ गाँव के लोगों में ओम चंद, विक्रम सिंह, संसार चंद, श्याम सिंह, बलदेव सिंह व् सुरेश कुमार का कहना है कि एक ही घाटी के दोनों गाँवों में देवादि देव पशाकोट, माता फुगणी तथा माता लाहुली के मंदिर है और हर वर्ष सावन माह में एक शुभ दिन में आराध्य देवी तथा देवतायों के नाम से स्थानीय गाँववासियों द्वारा देव जातर का आयोजन किया जाता है। मगर एक ही दिन में दोनों गाँवों में आग्निकांड जैसी भयंकर घटना घट जाना लोगों के मन में कई तरह के प्रश्न खड़े कर रहे है।
लोगों का यह भी कहना है कि जब अग्निकांड होने के दौरान भयंकर आग को बुझाते समय वहां पर उपस्थित पुरुष व महिलाएं अपने इष्ट कुल देवता का नाम रट रहे थे। देवी–देवताओं की ही कृपा से एक–दूसरे घर से सटे गाँव के अन्य मकान बच पाए हैं। इसी के साथ अग्निपीड़ितों ने घटना स्थल पर आग बुझाने के लिए पहुंचे सभी महिलाओं व् पुरूषों का आभार व्यक्त किया है। वहीँ उन्होंने पद्धर से आग बुझाने आए फेयर बिग्रेड के कर्मचारियों का भी धन्यवाद किया है। वीरवार का यह अशुभ दिन दोबारा कभी भी न आएअग्निपीड़ितों ने घटना स्थल पर आग बुझाने के लिए पहुंचे सभी महिलाओं व् पुरूषों का आभार व्यक्त किया है। वहीँ उन्होंने पद्धर से आग बुझाने आए फेयर बिग्रेड के कर्मचारियों का भी धन्यवाद किया है।