Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 18 मार्च
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुल्लू द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रायसन (कुल्लू) में बाल विवाह एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के बारे जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम कार्यक्रम में कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर बाल विवाह के दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुल्लू की सचिव आभा चौहान ने विद्यार्थियों को बाल विवाह के कारणों, इसके दुष्परिणामों तथा संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को इस कुरीति के खिलाफ जागरूक रहने और समाज में इसके उन्मूलन हेतु आगे आने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य हंसराज आचार्य सहित अन्य शिक्षकगण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और उन्होंने भी विद्यार्थियों को इस विषय पर जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान चाइल्डलाइन हेल्पलाइन नंबर 1098 तथा नालसा टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया, ताकि जरूरतमंद लोग इन सेवाओं का लाभ उठा सकें।












