छोटा भंगाल में बर्फ में चंडीगढ़ के पर्यटकों का वाहन हुआ स्किट, सभी सुरक्षित

Listen to this article

सुरभि न्यूज़.

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट

छोटाभंगाल तथा चौहार घाटी जोड़ने वाला मुख्य बरोट- घटासनी सड़क मार्ग पर हुई भारी बारिश के कारण यातायात बाधित रहा। बरोट- घटासनी सड़क मार्ग के बीच गुराहला नामक स्थान पर ढांक से मलबा गिरने व दलदल होने से सोमवार दिनभर छोटे वाहन ही आवाजाही कर सके। लोकनिर्माण विभाग ने गुराहला में जेसीबी से मलबे को हटाकर बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है मगर दूसरी ओर सोमवार की शाम को बरोट – घटासनी सड़क मार्ग के मध्य टिक्कन के पास एक बड़ा ट्राला फंस जाने से बरोट – घटासणी सड़क मार्ग मंगलवार दोपहर तक बड़े वाहनों के लिए बंद रहा।

दोपहर के बाद ट्राले को ठीक करने के बाद ही बरोट – घटासणी सड़क मार्ग बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हुआ। मगर बरोट – मियोट सड़क मार्ग पर बर्फ की शीशे जैसी पतली परत जम जाने से यह सड़क मार्ग सोमवार से ही बडे़ वाहनों के लिए बंद पड़ा हुआ है। उधर छोटाभंगाल  घाटी के मुल्थान – बडा़ ग्रा सड़क मार्ग पर भारी हिमपात होने से यहां पर भी बड़े वाहनों  की रफ्तार थम गई है इस सड़क मार्ग पर छोटे वाहन चालक जान जोखिम में डालकर वाहनों को चला रहे हैं। वहीं मुल्थान – लोहारडी़ सड़क मार्ग पर पूरी तरह बहाल हो गया है। बडा़ ग्रां व मियोट को जाने वाली बसें तथा बड़े वाहन या तो बरोट या फिर मुल्थान में ही ठहराव कर रहे हैं।

सात इंच की ताजा बर्फ के दौरान चंडीगढ़ के पर्यटक सुबह राजगुन्धा से घुमने के बाद जब वे बरोट वापिस आ रहे थे तो बड़ा ग्रां में बर्फवारी के कारण गाडी का संतुलन बिगड़ने से गाडी के पीछे के दोनों टायर सड़क से बाहर निकल गए। गाड़ी में बैठे चालक सहित तीन अन्य लोगों को सुरक्षित निकाल लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *