सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
डाक्टर विजय मैमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मपुर में 8वीं कक्षा के लिए रविवार 05 अप्रैल होगी प्रवेश परीक्षा
साईं इन्टरनल फाउंडेशन के तत्वाधान में हिमालयन सेंटर फॉर ह्युमन रिसोर्स डेवेलपमेंट धर्मपुर जिला मंडी द्वारा प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2026-27 डाक्टर विजय मैमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मपुर जिला मंडी हिमाचल प्रदेश में 8वीं कक्षा में प्रवेश के लिए की जा रही है, जो रविवार 5 अप्रैल 2026 सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लाहौल और स्पिति को छोड़कर हिमाचल प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित की जा रही है।
परीक्षाएं उन्ह विद्यार्थीयों के लिए जो आठवीं कक्षा उतीर्ण कर चुके हैं और जिनके परिवार सभी स्त्रोतों से कुल वार्षिक आय 4,25000 रुपये से अधिक नहीं है। वहीं 9 वीं कक्षा में प्रवेश सिमित संख्या में लडके और लड्किय्यों की आयोगिता के आधार पट प्रवेश परीक्षा उतीर्ण करने पर दिया जाएगा। हालांकि निम्न आय वर्ग और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों जैसे समाज के वंचित वर्गों के विद्यार्थियों को कुछ वरीयता दी जा सकती है।
परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को पूरी तरह से मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाएगी, जिसमें छात्रावास सुविधा, वर्दी, किताबें तथा भोजन आदि शामिल है। विद्यार्थियों के माता – पिता या किसी बाहरी एजेंसी से किसी भी प्रकार का शुल्क या धन नहीं लिया जाएगा। किसी भी केंद्र स्थलों में परिवर्तन होने की स्थिति में इसे फाउंडेशन के फेसबुक पेज पर अपडेट किया जाएगा। सभी से अनुरोध किया गया है की यहाँ अपडेट्स का विशेष ध्यान रखें।
विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा के दिन सुबह 10 बजे अपने आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार की फोटो, 8वीं कक्षा में उतीर्ण होने के अन्तिम रिपोर्टकार्ड की एक प्रति, वार्षिक पारिवारिक आय के बारे में बताने वाले बैद्य प्रमाण पत्र की एक प्रति जो की परीक्षा की तारीख से 3 माह पहले जारी नहीं की गई हो, सम्पर्क नम्बर, पेन और पेपर क्लिप बोर्ड के साथ सम्बन्धित परीक्षा केन्द्रों पर रिपोर्ट आवश्यक है।
प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका फाउंडेशन द्वारा प्रदान की जाएगी । इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए या किसी केन्द्रों में परिवर्तन के बारे में अभ्यर्थी ओम प्रकाश के मोबाइल नम्बर 8544754064, विजय ठाकुर 8219610716 तथा अतुल कुमार के मोबाइल नम्बरों पर सोमवार तथा शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच सम्पर्क कर सकते है।











