Listen to this article
सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
आनी वाह्य सिराज के अंतर्गत आठ पंचायतों के केंद्र स्थल नित्थर की सुध बुध लेने बाला कोई नहीं है। क्षेत्र के सेंकड़ों लोग पिछले कई माह से मूलभूत सुबिधाओं को तरस रहे हैं।
बीसीसी आनी के उपाध्यक्ष राजा राम ने रोष स्वरूप इस मामले में अपनी है सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। उनका कहना है कि अच्छे दिन का सपना दिखाने बाली कांग्रेस सरकार में नित्थर क्षेत्र पूरी तरह से उपेक्षित है। यहाँ सरकार द्वारा खोले कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक भी डाक्टर नहीं है और न ही अन्य स्टाफ्। अस्पताल में पिछली 29 जनबरी से एक भी ओपीडी नहीं हुई है। जिसके चलते क्षेत्र की आठ पंचायतों के लोग स्वास्थ्य सुबिधा के लिए मजबूरन 60 किलो मीटर दूर रामपुर जाने को विवश हैं।
राजा राम का कहना है कि यही हाल यहाँ खोले गए जल शक्ति विभाग के उपमण्डल कार्यालय का है। यहाँ उपमंडल के तीन सेक्शन में एक भी कनिष्ठ अभियन्ता नहीं है। ऐसे में यहाँ कार्यरत सहायक अभियन्ता ही सारा कार्य देख रहे हैं। वहीं यहाँ स्थित राजकीय आदर्श जमा दो विद्यालय भी स्टाफ् की कमी से जूझ रहा है। बाबजूद इसके यहाँ की समस्याओं की ओर न तो यहाँ के नेता गंभीर है और न पंचायती राज प्रतिनिधि।
राजा राम का कहना है कि इन समस्याओं के समाधान के लिए यहाँ की जनता आखिर जाए तो जाए किसके पास। उन्होंने इस बारे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से गुहार लगाई है कि उप तहसील नित्थर में स्थित विभिन्न विभागों और स्कूलों में रिक्त पदों को जल्द भरा जाए, ताकि क्षेत्र की जनता का सरकार के प्रति विश्वास बना रहे।










