दिव्यांगजनों के हित के लिए करेंगे हर संभव कार्य – डी.सी कुल्लू

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्युरो

कुल्लू, 1 मार्च

अन्तराष्ट्रीय व्हीलचेयर दिवस के उपलक्ष्य पर कुल्लू में उपायुक्त ने दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर बांटी।जिला कुल्लू के उपायुक्त तोरुल एस.रविश (IAS ) ने अन्तराष्ट्रीय व्हीलचेयर दिवस के उपलक्ष्य कहा कि दिव्यांग बच्चों को प्रशासन के माध्यम से हर संभव सहायता दी जाएगी।

इस दौरान दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों से बातचीत के दौरान उनकी समस्याओं को सुना और हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।  उन्होंने कहा दिव्यांगजनों को दी जाने बाली दवाईओं को भी अस्पताल परिसर में रेड क्रॉस के माध्यम से मुहैया करवाया जायेगा।

बता दें कि जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र (DEIC ) में सांफिया फाउंडेशन की तरफ से आज अन्तराष्ट्रीय व्हीलचेयर दिवस मनाया गया। जिस दौरान जिला के तीन दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर दी गयी। मुख्य चिकित्सक अधिकारी कुल्लू डॉ एन.आर पवार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को दी जाने बाली चिकित्सा सुविधाओं से अवगत कराया तथा कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू दिव्यांग बच्चों के विकास के लिए हर संभव कार्य करेगा।

आश अभिभावक संघ अध्यक्ष राकेश उपाध्याय ने दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों की तरफ से विशेष मांग करते हुए कहा कि कुल्लू में न्यूरोलॉजिस्ट की व्यवस्था हो।

डॉ रेखा ठाकुर जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र प्रभारी ने उपायुक्त महोदया को जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में दी जाने बाली थेरेपी  सेवाओं फिजियोथेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, स्पीच थेरेपी व स्पेशल एजुकेशन के बारे में जानकारी दी। उपायुक्त कुल्लू ने केंद्र का दौरा भी किया।

इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश चंद, जिला कार्यक्रम अधिकारी(RBSK ) डॉ. उषा, मेडिकल अधिकारी डॉ. मरीचिका, आश अभिभावक समूह के अध्यक्ष राकेश उपाध्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *