जिला कुल्लू के आनी में  80 बूथ पर 3030 बच्चों को पिलाई जायेगी पोलियो की खुराक

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
सरकार व  स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशानुसार वर्ष 2024 में पल्स पोलियो अभियान के प्रथम चरण में 3 मार्च को यह अभियान पूरे प्रदेश के  स्वास्थ्य खंडों में चलाया जायेगा।
जिला कुल्लू के स्वास्थ्य खंड आनी में इस अभियान के तहत 80 पोलियो बूथ और 2 ट्रांजिट बूथ के  द्वारा शून्य से पांच साल तक के 3030 बच्चों को यह खुराक पिलाई जायेगी।
खंड चिकित्सा अधिकारी आनी डॉक्टर बी.पी. मैहता ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि चिकित्सा खंड आनी में पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
आनी खंड में इस अभियान के तहत कुल 3030 बच्चों को दू बूंद जिंदगी की खुराक से लाभांवित करने के लिए स्वास्थ्य खंड में कुल 80 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं और इसके अलावा 2 ट्रांजिट बूथ बस अड्डा आनी और बस ठहराव स्थल लूहरी में भी स्थापित किए गए हैं. जहाँ लोगों की सुविधा के लिए बसों में यात्रा करने बाले नौनिहालों को यह दवा पिलाई जायेगी।
बीएमओ डॉक्टर मैहता ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग व आयुष विभाग के स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, पंचायत प्रतिनिधियों तथा स्वयं सेवियों सहित कुल 325 कार्यकर्ताओं को तैनात किया गया है, जबकि पोलियो केंद्रों के निरीक्षण व वहाँ की व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य विभाग व आयुष विभाग के 17 कर्मचारियों को पर्यवेक्षक लगाया गया है। इस अभियान के सभी केंद्रों का सुपरविजन वे स्वयं करेंगे।
बीएमओ डॉक्टर बीपी मैहता ने बताया कि शुक्रबार को मौसम में हुई तबदिली के चलते ऊँचाई बाले क्षेत्रों में हिमपात भी हुआ है। ऐसे में इन क्षेत्रों में स्थापित पोलियो केंद्रों में यह  अभियान कर्मचारियों के लिए खासा चुनौतिपूर्ण होगा। मगर स्वास्थ्य विभाग आनी ने इस विकट परिस्थिति से निपटने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि विभाग आनी में लक्ष्य को अवश्य हासिल करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *